न्यूयार्क, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। एक नए सर्वेक्षण से पता चला है कि अमेरिका के आधे से ज्यादा उच्च विद्यालयों और मध्य विद्यालयों में से कुछ ही में यौन स्वास्थ्य शिक्षा से संबंधित आवश्यक विषयों को पढ़ाया जाता है।
अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र और रोकथाम (सीडीसी) के 2014 स्कूलों को स्वास्थ्य रूपरेखा पर आधारित सर्वेक्षण में शामिल किया गया। शोध के दौरान देश के विभिन्न स्कूलों में छात्रों से एचआईवी, यौन संचारित रोगों, गर्भ की रोकथाम और अन्य स्वास्थ्य संबंधी विषयों पर अनिवार्य विषयों को पढ़ाने के बारे में पूछा गया और निष्कर्ष निकला गया।
सीडीसी से जोनाथन मरमिन ने कहा, “हमें अपने युवा लोगों को उनके स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के विषय पर कौशल और ज्ञान संबंधित जरूरी बातों को बताने के लिए बेहतर तरीके से काम करने की जरूरत है।”
मरमिन ने कहा, “छात्रों को स्वस्थ संबंध और यौन संबंध बनाने से पहले यौन जोखिम को कम करने के तरीकों के बारे में बताना जरूरी है।”
सीडीसी की रिपोर्ट के अनुसार, यौन संबंध बनाने वाले किशोरों के अनुपात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 2013 में 15 प्रतिशत किशोरों ने कहा कि उनके चार और उससे अधिक यौन साथी रहे हैं। 2003 में भी यही आंकड़ा सामने आया था।
सीडीसी के किशोर और स्कूल स्वास्थ्य विभाजन निदेशक स्टेफानी जाजा ने कहा, “प्रभावी यौन शिक्षा की कमी के कारण बहुत ही वास्तविक और गंभीर स्वास्थ्य परिणाम हो सकते हैं।”
जाजा ने कहा, “जिन युवा लोगों को एक से अधिक यौन साथी हैं और कंडोम का इस्तेमाल नहीं करते हैं तथा यौन संबंध से पहले नशीले पदार्थो का सेवन करते हैं। उनमें एचआईवी और अन्य यौन संक्रमणों के फैलने का खतरा अधिक रहता है। स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए स्कूल आधारित यौन शिक्षा इन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी हासिल करने का अवसर है।”
dharmpath.com dharmpath