यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 31 नए आरोप : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र, 4 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र को वर्ष की तीसरी तिमाही में अपने तंत्र में यौन शोषण और दुर्व्यवहार के 31 आरोप मिले। प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डुजारिक ने बताया कि सभी आरोपों को सत्यापित नहीं किया गया है और कुछ आंकलन के प्रारंभिक चरण में ही हैं।

डुजारिक ने कहा कि 31 आरोपों में से 12 का संबंध शांति अभियानों से और 19 का संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, निधि और कार्यक्रमों से है। 10 को यौन उत्पीड़न के रूप में, 19 को यौन शोषण के रूप में और दो को अज्ञात प्रकृति के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

उन्होंने कहा कि इन आरोपों में से 12 आरोप वर्ष 2017 में, 2 आरोप 2016 में, 6 आरोप 2015 में या उससे पहले लगाए गए। इनमें से 11 आरोपों की तिथियां ज्ञात नहीं हैं।

इन घटनाओं में 38 पुरुषों पर कथित तौर पर आरोप लगाया गया है। 36 पीड़ितों में से 72 प्रतिशत महिलाएं हैं और 19 प्रतिशत लड़कियां हैं।

उन्होंने कहा कि इस समय सीमा के दौरान 14 मामलों में जांच शुरू की गई है।

डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस संयुक्त राष्ट्र तंत्र में यौन शोषण और दुर्व्यवहार के प्रसार से निराश और दुखी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493