यौन संबंध के बाद ट्रंप ने पैसे देने की कोशिश की थी : पूर्व मॉडल

वाशिंगटन, 23 मार्च (आईएएनएस)। पूर्व मॉडल केरेन मैकडोगल ने कहा है कि करीब दस साल पहले (अमेरिकी राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप ने यौन संबंध बनाने के बाद उन्हें धन देने की पेशकश की थी। पूर्व प्लेब्वाय मॉडल ने सीएनएन को यह जानकारी दी।

केरेन ने न्यूज चैनल से एक दशक पहले हुए कथित यौन संबंध के बारे में गुरुवार को कहा, “यौन संबंध बनाने के बाद, उन्होंने मुझे पैसे देने की कोशिश की और मुझे सच में समझ में नहीं आ रहा था कि मैं क्या करूं।”

जब केरेन से यह पूछा गया कि क्या ट्रंप ने उन्हें पैसे देने की कोशिश की थी, तो उन्होंने कहा, “हां, उन्होंने (ट्रंप ने) ऐसा किया था।”

उन्होंने कहा, “मुझे यह भी नहीं पता कि मैं अपने चेहरे के भाव के बारे में कैसे बयां करूं…निश्चित ही वह बहुत बहुत दुखी रहा होगा।”

ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप के प्रति अफसोस जताते और माफी मांगते हुए केरेन ने कहा, “‘मुझे माफ कर दो’ को छोड़कर मैं और क्या कह सकती हूं। मुझे माफ कर दो।”

व्हाइट हाउस ने इन आरोपों पर कहा कि ट्रंप ने इस कथित संबंध से इनकार किया है।

ट्रंप के इनकार पर, केरेन मैकडोगल ने सीएनएन से कहा, “मेरे विचार से मैं समझ सकती हूं, क्योंकि वह अपने परिवार, अपनी छवि जैसी चीजों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन यह वास्तव में ऐसा है कि अरे वाह, आप उस बारे में झूठ बोल रहे हैं?”

पूर्व मॉडल ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्रंप को वोट दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493