मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सुखविंदर सिंह का कहना है कि विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘रंगून’ का संगीत ओपेरा (संगीतमयी नाटक) की तरह है।
मुंबई, 30 दिसम्बर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सुखविंदर सिंह का कहना है कि विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ‘रंगून’ का संगीत ओपेरा (संगीतमयी नाटक) की तरह है।
फिल्म में कंगना रानौत, सैफ अली खान और शाहिद कपूर जैसे कलाकार हैं। फिल्म युद्ध पर आधारित है।
सुखविंदर ने आईएएनएस को बताया, ” ‘रंगून’ बहुत बड़ी संगीतमयी फिल्म है।”
भारद्वाज और सुखविंदर इससे पहले ‘ओमकारा’ , ‘कमीने’, ‘इश्किया’ और ‘हैदर’ जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुके हैं।
भारद्वाज के बारे में इस प्रतिभाशाली अभिनेता ने कहा कि भारद्वाज खुद एक लेखक, निर्देशक और संगीतकार हैं इसलिए वह इन सबकी अहमियत से बखूबी परिचित हैं। फिल्म का मुख्य आकर्षण इसकी कहानी और संगीत है।
सुखविंदर ने ‘रंगून’ की कहानी को असाधारण और कल्पनाशील बताया। विशाल भारद्वाज को गायक एक शानदार संगीतकार मानते हैं।
dharmpath.com dharmpath