‘रंगून’ फरवरी 2017 में रिलीज होगी

मुंबई, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विशाल भारद्वाज की आगामी फिल्म ‘रंगून’ अगले साल 24 फरवरी को रिलीज होगी।

इस फिल्म में शाहिद कपूर, कंगना रनौत और सैफ अली खान हैं, जो 1940 के दशक में भारत की आजादी के संघर्ष की उथलपुथल की कहानी पर आधारित है।

कुछ सप्ताह पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है और फिल्म की टीम के साथ-साथ निर्देशक विशाल, निर्माता साजिद नाडियाडवाला और अजीत अंधारे इसके परिणामों से काफी खुश हैं।

विशाल ने एक बयान में कहा, “फिल्म की शूटिंग के दौरान जो भी हमें मिला, हम उसे पाकर काफी खुश हैं। ‘रंगून’ मेरे दिल के काफी करीब है और मैं इसे अपने सबसे अच्छे काम के रूप में सुनिश्चित करना चाहता हूं।”

विशाल ने कहा कि 25 फरवरी को शाहिद का जन्मदिन है और फिल्म की रिलीज के जश्न को मनाने का इससे अच्छा दिन और कोई नहीं हो सकता।

निर्देशक ने कहा कि उनके और सैफ के लिए यह फिल्म और भी खास है, क्योंकि 10 साल पहले उन्होंने ‘ओमकारा’ में साथ काम किया था।

विशाल का कहना है कि इस फिल्म को लेकर टीम की आंखों में जो आत्मविश्वास नजर आ रहा है, उससे अगले साल रिलीज हो रही फिल्म को लेकर हमारी उम्मीदें बढ़ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493