‘रईस’ में साथी कलाकारों से यथार्थवादी अभिनय में मदद मिली : शाहरुख खान

मुंबई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान का कहना है कि फिल्म ‘रईस’ में उनके साथ काम करने वाले सह-कलाकार अभिनय की वास्तविक दुनिया से संबंध रखते हैं और इससे उन्हें इस फिल्म में यथार्थवादी अभिनय करने में मदद मिली है।

राहुल ढोलकिया निर्देशित इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मोहम्मद जीशान अयूब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

शाहरुख ने पहली बार इन तीनों कलाकारों के साथ काम किया है।

अभिनेता ने इन सह-कलाकारों के साथ काम करने के अनुभव के बारे में मीडिया के बताया, “वे सभी अभिनय की वास्तविक दुनिया से आते हैं। मैंने जितनी लोकप्रिय फिल्में की है उतनी उन्होंने नहीं की है। मेरे लिए रईस का किरदार निभाने के लिए यथार्थवादी रूप में अभिनय करने वाले लोगों से घिरा होना जरूरी था।”

शाहरुख ने बताया कि जैसा अभिनय वह करते हैं उसके विपरीत माहिरा, नवाज और जीशान ने हर दृश्य में अलग तरीके से अभिनय किया। तीनों का यथार्थवादी अभिनय शाहरुख के अभिनय में परिलक्षित होता है।

फिल्म ‘रईस’ 25 जनवरी को रिलीज हो रही हैं। शाहरुख इम्तियाज अली की आगामी फिल्म में अनुष्का शर्मा के साथ काम कर रहे हैं। वह अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ में मेहमान भूमिका नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493