रक्षा बंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दे सकती है शिवराज सरकार
July 27, 2023
45 Views
- भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार रात भोपाल में प्रदेश के पार्टी नेताओं के साथ मैराथन बैठक की। इसमें विजय संकल्प यात्रा की रूपरेखा तय की गई। यह यात्रा सितंबर से उज्जैन से निकल सकती है। करीब चार घंटे चली बैठक में प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति समेत एक दर्जन से ज्यादा समितियों के विस्तार व उनके प्रमुखों की जिम्मेदारी तय करने का फैसला हुआ। महिलाओं को रक्षाबंधन पर एक और बड़ा तोहफा देने का खाका भी तैयार कर लिया है। बैठक में शाह के सामने मसौदा प्रस्तुत किया गया है।विधानसभा चुनाव जीतने के लिए भाजपा तैयारी में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहती है। लाड़ली बहना योजना लागू करने के बाद जिस तरह से प्रदेश की महिलाओं का रुझान भाजपा की तरफ बढ़ रहा है। भाजपा प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन पर एक और बड़ा तोहफा देने का खाका भी तैयार कर लिया है। बैठक में शाह के सामने मसौदा प्रस्तुत किया गया है। माना जा रहा है कि रक्षा बंधन पर महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर या लाड़ली बहना योजना की राशि एक हजार से बढ़ाकर 1250 करने की घोषणा भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कर सकते हैं।