रग्बी : द. अफ्रीका ने जीता विश्व कप में कांस्य पदक

लंदन, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। रग्बी विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने अर्जेटीना को हराकर कांस्य पदक हासिल किया।

टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अर्जेटीना को 24-13 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को मुकाबले में पहले चरण में अर्जेटीना से 16-0 से बढ़त बनाई थी।

इस मुकाबले में अर्जेटीना अपने सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मार्कोस अएर्जा के बगैगर उतरी थी। उन्हें प्रशिक्षण के दौरान घायल होने के कारण हटना पड़ा था।

टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में जीती न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया शनिवार को फाइनल मुकाबले में आमने-सामने होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493