बैंकॉक, 26 जून (आईएएनएस)। अभिनेता, निर्देशक और पूर्व रग्बी खिलाड़ी राहुल बोस का कहना है कि वह निश्चित रूप से रग्बी पर आधारित फिल्म का निर्देशन करेंगे।
राहुल ने अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म पुरस्कार (आईफा) के 19वें संस्करण के दौरान कहा,”मेरे करियर में कभी को रग्बी पर फिल्म बनेगी। यह अभी नहीं हो रहा, लेकिन होगा, मैं इस पर फिल्म बनाऊंगा।”
उन्होंने इससे पहले ‘पूर्णा : करेज हैज नो लिमिट्स’ का निर्देशन किया था।
अभिनय की बात की जाए तो राहुल कमल हासन की ‘विश्वरूपम 2’ के लिए तैयार हैं। यह फिल्म अगस्त में रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath