रजत कपूर को अधिक फिल्में बनानी चाहिए : कल्कि

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री कल्कि कोचलिन का मानना है कि फिल्मकार रजत कपूर को अधिक फिल्में बनानी चाहिए।

‘मिथ्या’, ‘मिक्सड डबल्स’ और ‘आंखों देखी’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके रजत ने एक अभियान का लिंक साझा किया।

रजत ने ट्वीट किया, “‘आरके/आरकेए’ को आपकी मदद से 2018 में बनाया जाएगा! हमें आपकी जरूरत है। नीचे दिए गए लिंक को देखें, उस पर क्लिक करें। सहयोग करें चाहे वह कितना भी कम क्यों न हो, वह फिर भी बड़ा रहेगा।”

‘आरके/आरकेए’ एक क्राउड प्रोड्यूस्ड फीचर फिल्म है। रजत क्राउडेरा के माध्यम से इसके लिए धन जुटा रहे हैं।

कल्कि ने कहा, “फिल्मकार को अधिक फिल्में बनानी चाहिए।”

कल्कि और रजत ‘दैट गर्ल इन येलो बूट्स’ और ‘वेटिंग’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493