चेन्नई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। रजनीकांत अभिनीत तमिल फिल्म ‘कबाली’ का ‘नेरुप्पु दा’ गाना विक्रम प्रभु अभिनीत फिल्म का शीर्षक बन गया है।
इस गाने को यूट्यूब पर 90 लाख बार देखा जा चुका है।
विक्रम प्रभु अभिनीत आगामी तमिल फिल्म के निर्देशक अशोक कुमार हैं, जो इस फिल्म के जरिए निर्देशन जगत में कदम रख रहे हैं।
निर्माताओं के अनुसार, ‘नेरुप्पु दा’ को फिल्म का शीर्षक बनाए जाने के पीछे एक महत्वपूर्ण कारण है।
अशोक ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म अग्निशमन सेवा पर आधारित है और इसमें विक्रम एक अग्निशमन कर्मचारी हैं। वह रजनीकांत के प्रशंसक भी हैं।”
फिल्म के शीर्षक के लिए ‘कबाली’ के निर्माता कलाईपुली एस. थानु की स्वीकृति ली गई थी।
‘नेरुप्पु दा’ फिल्म में निक्की गालरानी भी मुख्य भूमिका में हैं और इसकी शूटिंग अगस्त में शुरू होगी।
dharmpath.com dharmpath