रजनीकांत की अगली फिल्म ‘काला कारिकालन’

चेन्नई, 25 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत की अगली तमिल फिल्म का आधिकारिक शीर्षक(नाम) तय हो गया है। रजनीकांत के दामाद और अभिनेता धनुष ‘काला कारिकालन’ नाम से बनने वाली के निर्माता हैं।

अभिनेता धनुष ने गुरुवार को फिल्म का शीर्षक और इसके पहले पोस्टर का अनावरण किया।

अपने ट्वीटर पेज को साझा करते हुए धुनष से लिखा, “फिल्म का शीर्षक ‘काला कारिकालन’।”

फिल्म के शीर्षक को अंग्रेजी तमिल तेलुगू और हिंदी में जारी किया गया।

फिल्म को पा.रंजीथ द्वारा निर्देशित किया जाएगा। रंजीथ ने इससे पहले रजनीकांत की ‘कबाली’ को निर्देशित किया है। इस फिल्म की योजना रविवार से शुरू होगी।

इस बात की अफवाह थी कि अभिनेत्री हुमा कुरैशी को इस फिल्म में प्रमुख अभिनेत्री के तौर पर लिया जा सकता है। हालांकि, फिल्म निर्माताओं को इसके बारे आधिकारिक घोषणा करनी बाकी है।

फिल्म की शूटिंग मुख्य रूप से धारावी सेट पर होगी। फिल्म में संतोष नारायणन द्वारा संगीत दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493