चेन्नई, 12 जून (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अभिनीत तमिल एक्शन फिल्म ‘कबाली’ का संगीत रविवार को अधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया।
इस अलबम में पांच गीत हैं, जिसके लिए संगीत संतोष नारायणन ने दिया है। इनमें ‘निरुप्पा दा’ और ‘उलागम ओरुवनुक्का’ रिलीज होने के कुछ ही घंटों के भीतर हिट हो गई।
रजनीकांत की ‘कबाली’ दो दशकों में पहली ऐसी फिल्म है, जिसमें एस. पी. बालासुब्रमण्यम का गीत नहीं है। पिछले कई सालों से रजनीकांत की फिल्मों में बालासुब्रमण्यम के गीत रहे हैं।
हालांकि ‘कबाली’ के ‘उलागम ओरुवनुक्का’ में अनंथू, संतोष नारायणन, गण बाला और रोशन जेमरॉक ने अपनी आवाज दी है।
‘माया नधी’ और ‘वनम पर्थन’ अल्बम के भावपूर्ण गीत हैं।
फिल्म-निर्माताओं ने रविवार को फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने की योजना बनाई थी। हालांकि, इसे कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दिया है।
पा.रंजीत द्वारा निर्देशित ‘कबाली’ में रजनीकांत दो अलग-अलग अवतारों में नजर आएंगे।
यह फिल्म 15 जुलाई को रिलीज होगी।
dharmpath.com dharmpath