चेन्नई,18 सितम्बर(आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत की 159वीं फिल्म ‘काबली’ आधिकारिक तौर पर लांच हो गई है और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है। फिल्म में रजनीकांत एक गैंगस्टर की भूमिका निभा रहे हैं।
रजनीकांत गुरुवार को आयोजित फिल्म के पूजा समारोह में गहरे नीले रंग की कमीज और हल्के नीले रंग की जींस में नजर आए।
इस मौके पर निर्माता कलैपुलि एस.थानु और निर्देशक पा. रंजीत सहित पूरी टीम मौजूद थी।
फिल्म की नियमित शूटिंग भी शुरू हो गई।
फिल्म की यूनिट के एक सूत्र के मुताबिक, रजनीकांत ने शूटिंग के लिए 106 दिन तय किए हैं और जनवरी के अंत तक शूटिंग करेंगे।
फिल्म ‘काबली’ के पहले शेड्यूल की शूटिंग यहां होगी। इसके बाद अगले चरण की शूटिंग के लिए टीम मलेशिया का रुख करेगी।
फिल्म ‘काबली’ में कलैरशन, धनसिका, दिनेश और राधिका आप्टे भी प्रमुख भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath