रजनीकांत की ‘2.0’ ने पहले सप्ताहांत में 400 करोड़ रुपये कमाए

चेन्नई, 3 दिसम्बर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत के निर्माताओं ने सोमवार को खुलासा किया कि उनकी फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स-ऑफिस पर अपने शुरुआती सप्ताहांत में 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

शंकर की वर्ष 2010 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एंथिरन’ का सीक्वल ‘2.0’ लयका प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। यह 20 नवंबर को तमिल, तेलुगू और हिंदी में रिलीज हुई थी।

लयका प्रोडक्शंस ने एक आधिकारिक पोस्टर में खुलासा किया कि फिल्म ने 400 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

‘2.0’ में रजनीकांत तीन अलग-अलग अवतारों में हैं। वहीं फिल्म में अक्षय कुमार, एमी जैक्सन, आदिल हुसैन और सुधांशु पांडे जैसे सितारे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अक्षय की यह दक्षिण की पहली फिल्म है और इसमें वह खलनायक की भूमिका में हैं, जो 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी है।

फिल्म में रजनीकांत एक वैज्ञानिक और एक रोबोट की भूमिका में हैं।

फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर, शंकर ने रजनीकांत की प्रतिबद्धता के बारे में बताया था।

शंकर ने कहा था, “जब हम दिल्ली के एक स्टेडियम में फिल्म के क्लाइमेक्स के लिए जाने को तैयार थे, तभी रजनी सर बीमार हो गए। छह महीनों से इसकी तैयारी चल रही थी, जिसे 40 दिनों में पूरा करना था। वह अपनी तबीयत खराब होने के बावजूद हमारे साथ शूटिंग के लिए आए।”

उन्होंने कहा, “हमने अत्यधिक तापमान में शूटिंग की। रजनी सर को 12 किलोग्राम का रोबोटिक सूट पहनना पड़ा। हम उनकी प्रतिबद्धता से हैरान थे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493