चेन्नई, 3 जनवरी (आईएएनएस)। ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी सुपरस्टार रजनीकांत की विज्ञान पर आधारित तमिल फिल्म ‘2.0’ से जुड़ेंगे। यह फिल्म 2010 की फिल्म ‘एंथीरन’ का सीक्वल है।
रेसुल पूकुट्टी ने रविवार को ट्विटर पेज पर लिखा, “चेन्नई मेरा पसंदीदा शहर है। बाढ़ के बाद सबकुछ शांत लग रहा है। ‘एंथीरन 2’ के लिए एस. शंकर से मुलाकात हुई।”
यह ‘एंथीरन’ और ‘कोचादैया’ के बाद पूकुट्टी की रजनीकांत के साथ तीसरी फिल्म होगी।
लायरा प्रोडक्शंस निर्मित फिल्म 350 करोड़ रुपये के बजट से तैयार होगी।
फिल्म की टीम ने हाल ही में अपना पहला शेड्यूल पूरा किया है और अक्षय कुमार फिल्म के दूसरे शेड्यूल में शामिल हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath