रजनीकांत के साथ अभिनय करना बड़ी उपलब्धि : समुथिराकानी

चेन्नई, 10 जुलाई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता समुथिराकानी ने कहा कि आगामी तमिल फिल्म ‘काला’ में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ काम करना उनके जीवन की बड़ी उपलब्धि है।

समुथिराकानी ने आईएएनएस से कहा, “जब मैंने रजनी सर के साथ पहला दृश्य पूरा किया, तब मुझे खुद पर बहुत गर्व महसूस हुआ। मैंने उनके साथ पर्दे को साझा करने के लिए लंबा इंतजार किया है।”

धनुष इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए निर्देशक पा. रंजीत और रजनीकांत की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी। इससे पहले दोनों ‘कबाली’ में साथ काम कर चुके हैं।

इस फिल्म में रजनीकांत एक गैंग्सटर का किरदार निभा रहे हैं।

अभिनेता धनुष द्वारा निर्मित इस फिल्म में हुमा कुरैशी, अंजलि पाटिल, पंकज त्रिपाठी, समुतिराकानी और साक्षी अग्रवाल भी शामिल हैं। इस फिल्म में संतोष नारायण ने संगीत दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493