रजनीकांत ने ‘पुली’ की टीम को सराहा

चेन्नई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार रजनीकांत अपनी आगामी फिल्म ‘कबाली’ की शूटिग से समय निकालकर तमिल फिल्म ‘पुली’ की निजी स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्हें यह काफी पसंद आई।

रजनीकांत ने फिल्म और टीम की सराहना की।

रजनीकांत ने एक बयान में कहा, “मैं कहना चाहूंगा कि मैं ‘पुली’ फिल्म देखकर दंग रह गया। फिल्म के शानदार सेट और जिस वृहद स्तर पर यह बनाई गई है, उससे यह हॉलीवुड स्तर की लग रही है।”

रजनीकांत ने विशेष तौर पर फिल्म के अभिनेता विजय की तारीफ की।

चिबू देवेन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने रिलीज के शुरुआती सप्ताहांत में विश्वभर में कुल 62 करोड़ रुपये की कमाई की।

‘पुली’ हिंदी और तेलुगू भाषा में रिलीज हुई है। इसमें श्रीदेवी, श्रुति हासन और हंसिका मोटवानी मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493