रजनीकांत ने सिंधु की खूब तारीफ की

चेन्नई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। रियो ओलंपिक-2016 में महिला एकल बैंडमिंटन मुकाबले में रजत पदक जीतने वाली भारतीय शटलर पी.वी.सिंधु की मशहूर अभिनेता रजनीकांत ने जमकर तारीफ की है।

रजनीकांत ने ट्वीट किया, “पी.वी.सिंधु, मैं आपको सलाम करता हूं। मैं आपका बहुत बड़ा प्रशंसक बन गया हूं। आपको बधाई!”

पहली बार व्यक्तिगत रूप से ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली सिंधु ने पूरे देश को गर्व का अहसास कराया है और फिल्म जगत भी इससे अछूता नहीं है।

सिंधु को चैंपियन बुलाते हुए अभिनेता आर. माधवन ने लिखा, “पूरा देश खुशी में चीखते हुए जश्न मना रहा है। गर्व और वैभव महसूस कराने के लिए धन्यवाद। ऐसे ही धूम मचाओ ओर जीतती रहो।”

अभिनेता सिद्धार्थ ने सिंधु को सलाम करते हुए इसे खेल के लिए एक बड़ा दिन बताया। साथ ही उन्हें नौजवान लड़कों और लड़कियों के लिए नया आदर्श बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493