रजनीकांत-राजामौली ‘अवतार’ की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं : अल्फोंसे

चेन्नई, 1 मई (आईएएनएस)। फिल्म ‘प्रेमम’ के निर्देशक अल्फोंस पुथरेन का मानना है कि यदि निर्देशक एस.एस. राजामौली और सुपरस्टार रजनीकांत साथ मिलकर किसी फिल्म में काम करते हैं तो यह हॉलीवुड निर्देशक जेम्स कैमरन की फिल्म ‘अवतार’ की कमाई का रिकार्ड तोड़ सकती है।

अल्फोंस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, “उम्मीद है निर्देशक एस.एस. राजामौली और सुपरस्टार रजनीकांत साथ मिलकर किसी फिल्म में काम करेंगे। यदि ऐसा होता है तो ‘अवतार’ दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिहाज से दूसरे स्थान पर होगी।”

फिल्म ‘बाहुबली 2: द कनक्लूजन’ की सफलता का आनंद ले रहे राजामौली ने इससे पहले कहा था कि यदि वह तमिल फिल्म बनाएंगे तो वह रजनीकांत के साथ होगी।

‘बाहुबली 2 : द कनक्लूजन’ में प्रभास, राणा दुग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493