रजनीश मिश्रा की फिल्म बिहार में रिलीज

पटना, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। रजनीश मिश्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ महापर्व छठ के मौके पर शुक्रवार को बिहार में रिलीज हुई। मुंबई के बाद इस फिल्म का जलवा बिहार में भी बरकरार है।

बिहार के बगहा, मोतिहारी, हाजीपुर जैसे जगहों पर सिनेमाघरों में इस फिल्म को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी है। सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों ने भी फिल्म को काफी बेहतरीन बताया है। परिवार और परिवेश की झलक दिखाती इस फिल्म ने पहले ही मुंबई में कमाल कर दिया था। अब बिहार में भी इस फिल्म की जबरदस्त ओपनिंग मिल चुकी है।

दर्शकों के सराहे जाने से उत्साहित फिल्म निर्देशक रजनीश मिश्रा कहते हैं, “मैं सेहरा बांधके आऊंगा’ एकदम पारिवारिक फिल्म है। दर्शक पूरे परिवार के साथ सिनेमाघरों में जाकर फिल्म का लुत्फ उठाएं।”

फिल्म के निर्माता अनिल काबरा और प्रदीप सिंह ने दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं सेहरा बांधके आऊंगा’ दर्शकों के दिल तक पहुंचने में कामयाब रही। इसे पहले मुंबई और अब बिहार के दर्शकों ने सराहा है। लोगों ने इसका दिल खोल कर स्वागत किया है।

इंडिया ई कॉमर्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की परिकल्पना अनंजय रघुराज सिंह ने की है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी की हिट जोड़ी के अलावा अवधेश मिश्रा, संजय पांडेय, संजय महानंद, किरण यादव, सुमन झा, गोपाल राय, आनंद मोहन पांडेय, धामा वर्मा, देव सिंह, दीपक सिन्हा और रोहित सिंह मटरू ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493