रणजी ट्रॉफी : गुजरात ने 513 पर घोषित की पहली पारी

अहमदाबाद, 14 जनवरी (आईएएनएस)। रुजुल भट्ट (150) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात ने सरदार पटेल स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी मुकाबले के दूसरे दिन बुधवार को पंजाब के खिलाफ आठ विकेट के नुकसान पर 513 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने बिना किसी नुकसान के नौ रन बना लिए हैं।

पहले दिन के चार विकेट के नुकसान पर 284 रनों से आगे खेलने उतरे गुजरात के लिए भट्ट और वेणुगोपाल राव (78) ने पांचवें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी की।

291 के कुल योग पर वेणुगोपाल के रूप में दिन का पहला विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए मनप्रीत जुनेजा (32) ने भी भट्ट का अच्छा साथ निभाया और छठे विकेट के लिए 112 रन जोड़े।

आठवें विकेट के रूप में पवेलियन लौटेने से पूर्व भट्ट ने 315 गेंदों की अपनी पारी में 13 चौके लगाए।

पंजाब की ओर से विनय चौधरी ने तीन विकेट चटकाए, जबकि टूर्नामेंट में अब तक पंजाब के लिए सर्वाधिक 18 विकेट ले चुके संदीप शर्मा को एक विकेट मिला।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493