रणजी ट्रॉफी : तमिलनाडु ने उप्र पर 178 रनों की बढ़त ली

चेन्नई, 14 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनव मुकुंद (140) की नायाब शतकीय पारी की बदौलत तमिलनाडु ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी रणजी ट्रॉफी ग्रुप-ए के मुकाबले में दूसरे दिन बुधवार का खेल खत्म होने तक सात विकेट के नुकसान पर 360 रन बना लिए हैं और उत्तर प्रदेश पर 178 रनों की बढ़त हासिल कर ली।

बाबा इंद्रजीत 77 और मालोलान रंगराजन 16 रन बनाकर नाबाद लौटे।

तमिलनाडु ने राहिल शाह (63/5) की धारदार गेंदबाजी के बल पर मैच के पहले दिन मंगलवार को उत्तर प्रदेश की पहली पारी 182 रनों पर समेट दी थी।

पहले दिन के दो विकेट के नुकसान पर 53 रनों से आगे खेलने उतरे तमिलनाडु की पारी दूसरे दिन मुकुंद और बाबा अपराजित (59) के नाम रही जिन्होंने तीसरे विकेट के लिए 127 रनों की साझेदारी की और टीम को बड़ी बढ़त की ओर अग्रसर किया।

मुकुंद ने 277 गेंदों की पारी में 11 चौके लगाए।

अली मुर्तजा चार विकेट के साथ उत्तर प्रदेश के अब तक सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493