रणजी ट्रॉफी : पंजाब के लिए उदय व गुरकीरत ने ठोंके नाबाद अर्धशतक

दिल्ली, 7 अक्टूबर (आईएएनएस)। गुरकीरत सिंह (नाबाद 66) और उदय कौल (नाबाद 59) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत पंजाब ने शुक्रवार को रणजी ट्रॉफी में अपनी पहली पारी में स्टम्प्स तक चार विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए।

रेलवे ने अपनी पहली पारी में 331 रन बनाए हैं। इसके जवाब में पंजाब ने यहां मॉडल स्पोर्ट्स परिसर में स्थित पालम-ए मैदान पर दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 57 ओवरों में चार विकेट पर 154 रन बनाए।

पंजाब की ओर से आउट होने वाले चार बल्लेबाज मनन वोहरा (5), जीवनजोत सिंह (9), मनदीप बंसल (3) और कप्तान युवराज सिंह (9) रहे।

गुरकीरत ने पंजाब के लिए खेली गई अपनी पारी में नाबाद रहते हुए 97 गेंदों में 10 चौके और एक छक्का लगाया। मंदीप ने अपनी नाबाद पारी में 159 गेंदों में सात चौके लगाए हैं।

रेलवे की ओर से दीपक बंसल को दो सफलताएं मिली, जबकि अनुरीत सिंह और मनजीत सिंह को एक-एक विकेट हासिल हुआ।

इससे पहले, गुरुवार को पांच विकेट के नुकसान पर 257 रनों से आगे खेलने उतरी रेलवे की टीम शुक्रवार को अपनी पहली पारी में 74 रन ही और जोड़ पाई।

पंजाब के लिए सिद्धार्थ कौल ने सबसे अधिक पांच विकेट चटकाए, जबकि विनय चौधरी को दो और मनप्रीत गोनी, गुरकीरत सिंह और युवराज सिंह को एक-एक सफलता हासिल हुई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493