रणजी ट्रॉफी : पुजारा, शेल्डन की शतकीय पारियों से फाइनल में सौराष्ट्र

बेंगलुरु, 28 जनवरी (आईएएनएस)। चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 131) और शेल्डन जैक्सन (100) की शतकीय पारियों के दम पर सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

सौराष्ट्र ने सोमवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में कर्नाटक को पांच विकेट से हराया।

सौराष्ट्र की भिड़ंत तीन फरवरी से शुरू हो रहे फाइनल मुकाबले में विदर्भ से होगी। विदर्भ ने पहले सेमीफाइनल मैच में केरल को पारी एवं 11 रनों से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493