दिल्ली, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। मनन वोहरा (नाबाद 201) और कप्तान युवराज सिंह (नाबाद 179) की नायाब पारियों की बदौलत पंजाब ने बड़ौदा को ठोस जवाब देते हुए पहली पारी में दो विकेट पर 452 रन बना लिए हैं।
शुक्रवार को नाबाद लौटे मनन शनिवार को भी नाबाद लौटे।
मनन और युवराज के बीच अब तक 314 रनों की साझेदारी हो चुकी है। हालांकि पंजाब की टीम अभी भी बड़ौदा से 77 रन पीछे है।
पंजाब ने शनिवार को जीवनजोत सिंह (15) और उदय कौल (42) के रूप में दो विकेट गंवाए। जीवनजोत का विकेट सागर मलगांवकर, जबकि उदय का विकेट मुनाफ पटेल ने लिया।
बड़ौदा ने पहली पारी में कप्तान दीपक हुड्डा (नाबाद 293) और धीरने मिी (76) की बदौलत पहली पारी में 529 रन बनाए हैं।
पंजाब के लिए पहली पारी में संदीप शर्मा ने सर्वाधिक चार, जबकि सिद्धार्थ कौल और शुबेक गिल को दो-दो विकेट मिले थे।
dharmpath.com dharmpath