रणजी ट्रॉफी : मुकुंद-इंद्रजीत की पारियों से संभली तमिलनाडु

चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (नाबाद 104) और कप्तान बाबा इंद्रजीत (86) की संकटमोचन पारियों के दम पर तमिलनाडु ने यहां एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन सोमवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 215 रनों के साथ किया।

चेन्नई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सलामी बल्लेबाज अभिनव मुकुंद (नाबाद 104) और कप्तान बाबा इंद्रजीत (86) की संकटमोचन पारियों के दम पर तमिलनाडु ने यहां एम.ए चिदम्बरम स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के ग्रुप-बी के मैच के पहले दिन सोमवार का अंत तीन विकेट के नुकसान पर 215 रनों के साथ किया।

दिन का खेल खत्म होने तक मुकुंद 244 गेंदें पर 11 चौके मार कर नाबाद हैं। उनके साथ विजय शंकर आठ रन बनाकर खेल रहे हैं।

मेजबान टीम ने अपने दो विकेट 42 रनों के कुल स्कोर पर ही खो दिए थे। इसके बाद मुकुंद और इंद्रजीत ने तीसरे विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला। विकास मिश्रा ने इंद्रजीत को आउट कर तमिलनाडु को 197 के कुल स्कोर पर तीसरा झटका दिया। उन्होंने अपनी पारी में 199 गेंदों का सामना किया और 11 चौके मारे।

इसी ग्रुप के इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में मेजबान मध्य प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को पहले ही दिन पहली पारी में 132 रनों पर ढेर कर दिया। प्रशांत कुमार ने मेहमान टीम के लिए सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। मध्य प्रदेश के लिए ईश्वर पांडे ने चार, गौरव यादव और कुमार कार्तिकेय ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।

दिन का खेल खत्म होने तक मध्य प्रदेश ने भी अपने तीन विकेट महज 24 रनों पर ही चटका दिए हैं। रजत पाटिदार 19 रन बनाकर नाबाद हैं।

नादौन के अटल बिहारी स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में हिमाचल प्रदेश ने केरला के खिलाफ मुकाबले के पहले दिन का अंत सात विकेट के नुकसान पर 257 रनों के साथ किया है। अंकित कल्सी 89 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ पंकज जायसवाल 11 रन बनाकर खड़े हुए हैं।

अंकित ने अभी तक अपनी पारी में 178 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके लगाए हैं।

केरल के लिए अभी तक मोहम्मद निद्देश चार विकेट ले चुके हैं जबकि संदीप वॉरियर के हिस्से दो विकेट आए हैं। बासिल थम्पी को एक विकेट मिला है।

इसी ग्रुप के अन्य मैच में मेजबान बंगाल की टीम कोलकाता के ईंडन गार्डन्स स्टेडियम में पंजाब के विनय चौधरी के छह विकेट के सामने नतमस्तक होकर पहली पारी में 187 रनों पर ढेर हो गई। बंगाल के लिए श्रीवस्त गोस्वामी ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए तो वहीं सुदीप चटर्जी ने 52 रन बनाए।

दिन का खेल खत्म होने तक पंजाब ने भी अपने दो विकेट 47 रनों पर खो दिए हैं। शुभमन गिल 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। अनमोलप्रीत सिंह एक रन बनाकर उनके साथ नाबाद लौटे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493