रणजी ट्रॉफी : विग्नेश, क्रिस्ट ने बड़ौदा को 93 रनों पर समेटा

रायपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कृष्णामूर्ति विग्नेश (5 विकेट) और अश्विन क्रिस्ट (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मैच के पहले दिन शनिवार को बड़ौदा को पहली पारी में सिर्फ 93 रनों पर ही ढेर कर दिया।

रायपुर, 5 नवंबर (आईएएनएस)। कृष्णामूर्ति विग्नेश (5 विकेट) और अश्विन क्रिस्ट (4 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत तमिलनाडु ने रणजी ट्रॉफी के पांचवें दौर के मैच के पहले दिन शनिवार को बड़ौदा को पहली पारी में सिर्फ 93 रनों पर ही ढेर कर दिया।

तमिलनाडु ने जवाब में शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे ग्रुप-ए के इस मुकाबले में अपनी पहली पारी में एक विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं।

तमिलनाडु की तरफ से कौशिक गांधी (11) आउट होने वाले बल्लेबाज रहे। उन्हें सागर मंगालोरकर ने पवेलियन भेजा। अभिनव मुकुंद 40 और बाबा इंद्रजीत 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।

तमिलनाडु ने टॉस जीतकर बड़ौदा को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। बड़ौदा को केदार देवधर (26) और धिरेन मिस्त्री (23) ने सधी हुई शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 36 रन जोड़े। देवधर के रूप में बड़ौदा का पहला विकेट गिरा।

इसके बाद मिस्त्री ने विष्णु सोलंकी (14) के साथ टीम का स्कोर 71 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर मिस्त्री पवेलियन लौट गए।

यहां से तमिलनाडु के गेंदबाजों ने महज 22 रनों के अंदर बड़ौदा के आठ विकेट लेकर उसे सौ रनों से पहले ही पवेलियन में बैठा दिया। देवधर, मिस्त्री और सोलंकी के बाद बड़ौदा का कोई और बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। टीम के तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493