रणबीर, अनुष्का प्रशंसकों संग मनाएंगे दिवाली

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अपने अभनय का कमाल दिखाने वाले रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा इस बार अपने प्रशंसकों संग दिवाली मनाएंगे। अपने फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों दो दिनों में चार शहरों की यात्रा करेंगे और प्रशंसकों संग दिवाली मनाएंगे।

फिल्म प्रमोशन के लिए दोनों स्टार्स अलग-अलग शहरों में अपने प्रशंसकों से मिलेंगे। रणबीर और अनुष्का इस दौरान चंडीगढ़, दिल्ली, अहमदाबाद की यात्रा करेंगी और फिर मुंबई लौट जाएंगी। दोनों शुक्रवार और शनिवार को इन शहरों में अपने प्रशंसकों के साथ दिवाली मनाने वाले हैं।

फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का निर्देशन करण जौहर ने किया है। इसका निर्माण फॉक्स स्टार और धर्मा प्रोडक्शन ने किया है। वहीं फिल्म में ऐश्वर्य राय बच्चन और फवाद खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

यह फिल्म शुक्रवार, 28 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493