रणबीर, इम्तियाज ने इरशाद कामिल की कविताएं जारी की

गुड़गांव, 7 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म अभिनेता रणबीर कपूर और फिल्मकार इम्तियाज अली शुक्रवार को अपने दोस्त और गीतकार इरशाद कामिल की कविता संग्रह ‘एक महीना नज्मों का’ जारी की।

यंग फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रणबीर और उनके दोस्तों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

वाणी प्रकाशन द्वारा जारी इस कविता संग्रह में 31 नज्में हैं, जो महीने के हर दिन के लिए हैं।

रणबीर और इम्तियाज ने कार्यक्रम में न केवल किताब को जारी किया, बल्कि कविता की कुछ पंक्तियां भी पढ़कर सुनाईं।

रणबीर ने कहा, “आप सब के सामने इरशाद भाई की किताब जारी करना मेरे लिए यह सम्मान और गौरव की बात है। वह मेरे दोस्त हैं। मैं कविता पढ़ने से पहले ही अपनी गलतियों के लिए क्षमा मांगना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि मेरी गलतियों के नजरिये से आप किताब का आंकलन न करें।”

रणबीर के बाद इम्तियाज ने भी किताब में से ‘निम्मो’ कविता पढ़ी। उन्होंने कहा, “इरशाद ही वह एकलौते इंसान हैं, जो मेरी हर फिल्म का हिस्सा हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493