रणबीर कपूर की तरह दिखते हैं शायन खान

मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। ऐसा कहा जा रहा है कि पाकिस्तानी फिल्म ‘ना बैंड ना बाराती’ में नजर आने को तैयार अभिनेता शायन खान दिखने में बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर जैसे हैं।

बयान के मुताबिक, कुछ बॉलीवुड निर्देशकों और निर्माताओं की नजर पाकिस्तान के शायन पर हैं और वे उन्हें अपनी अगली फिल्मों में ले सकते हैं।

‘ना बैंड ना बाराती’ में मिकाल जुल्फिकार, अली काजमी, कवी खान, अतीका ओधो, नायब खान, महमूद अख्तर और कोमल फारुखी जैसे कलाकार हैं।

यह फिल्म पाकिस्तान में ईद के मौके पर रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493