रणबीर कपूर हुए ‘बाहुबली’ प्रभास के कायल

मुंबई, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर ‘बाहुबली’ के अभिनेता प्रभास के प्रशंसकों में शामिल हो गए हैं।

रणबीर से हाल के समय में उनके पसंदीदा कलाकार के बारे में पूछा गया था और इसके जबाव में उन्होंने प्रभास का नाम लिया। प्रभास ने ‘बाहुबली’ फिल्मों से विश्वभर में ख्याति प्राप्त की है।

रणबीर ने कहा, “मैंने वास्तव में प्रभास के काम को पसंद किया है। वह ‘बाहुबली’ में अद्भुत थे।”

रणबीर अपनी आगामी फिल्म ‘जग्गा जासूस’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 14 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रणबीर ‘जग्गा जासूस’ के सह-निर्माता भी हैं। अनुराग बासु ने इसका निर्देशन किया है।

एक फिल्म निर्माता के रूप में अनुभव के बारे में बात करने पर उन्होंने इससे पहले कहा था, “मैं एक बुरा निर्माता हूं। मैं चीजों को नहीं कर सकता, लोगों का प्रबंध नहीं कर सकता। मैं खुशकिस्मत था कि कार्य के एक बड़े भाग को अनुराग बसु द्वारा देखा गया। मैं इस बात से खुश हो सकता हूं कि मैं फिल्म के लिए केवल पुरस्कारों को एकत्र कर सकता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493