रणबीर की दूसरी बड़ी हिट बनी ‘ऐ दिल..’

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अभिनेता रणबीर कपूर के अब तक के करियर की दूसरी बड़ी हिट फिल्म बन गई है। यह दावा फिल्म के निर्माताओं ने किया है।

मुंबई, 26 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार करन जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ अभिनेता रणबीर कपूर के अब तक के करियर की दूसरी बड़ी हिट फिल्म बन गई है। यह दावा फिल्म के निर्माताओं ने किया है।

पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म में मौजूदगी के कारण विवादों से घिरी रही ‘ऐ दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज हुई। इसमें ऐश्वर्य राय बच्चन और अनुष्का शर्मा भी हैं।

धर्मा प्रोडक्शंस और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान भी अतिथि भूमिका में हैं।

फिल्म निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फिल्म ने गुरुवार तक 112.14 करोड़ रुपये (भारत में) और विदेशों में 1.24 करोड़ डॉलर की कमाई की है।

फॉक्स स्टार स्टूडियोज के सीईओ विजय सिंह ने कहा, “बॉक्स ऑफिस पर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ का सफर शानदार है। हम यह जानकर उत्साहित हैं कि यह रणबीर कपूर के अब तक के करियर की दूसरी बड़ी हिट बन गई है।”

उन्होंने कहा, “करन जौहर द्वारा निर्देशित फिल्म बड़ी हिट इसलिए बनी, क्योंकि दर्शकों ने फिल्म की अवधारणा के प्रति प्यार दिखाया।”

रणबीर की अगली फिल्म ‘जग्गा जासूस’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493