रणबीर ने ‘संजू’ में उम्दा काम किया : आलिया

मुंबई, 30 जून (आईएएनएस)। आलिया भट्ट का कहना है कि संजय दत्त की बायोपिक ‘संजू’ में अभिनेता रणबीर कपूर ने उम्दा काम किया है।

आलिया ने शुक्रवार को नवभारत टाइम्स उत्सव, 2018 की 68वीं वर्षगांठ समारोह में मीडिया के साथ बातचीत करते हुए यह बात बताई।

रणबीर और आलिया आजकल काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। रणबीर ने हाल ही में एक पत्रिका को दिए साक्षात्कार में कहा था कि वह आलिया डेट कर रहे हैं।

‘संजू’ के बारे में आलिया ने कहा, “मुझे यह पसंद आई। यह शानदार, उम्दा और उत्कृष्ट फिल्म है। मुझे लगता है कि मेरी 10 सर्वश्रेष्ठ फिल्मों की सूची में ‘संजू’ शीर्ष पर है। इसमें रणबीर ने कमाल का काम किया है। विक्की कौशल और परेश रावल ने भी बेहतरीन काम किया है। अनुष्का शर्मा और सोनम कपूरी ने भी बेहतरीन काम किया है। यह फुल पैकेज फिल्म है।”

आलिया ने राजकुमार हिरानी के निर्देशन की प्रशंसा करते हुए कहा, “मैं राजकुमार हिरानी की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं, इसलिए जब भी उनकी फिल्में आती हैं, तो मैं उसे देखने के लिए बेताब रहती हूं।”

आलिया को फिल्म ‘राजी’ के लिए नवभारत टाइम्स उत्सव में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493