रणबीर बेहतरीन अभिनेता : आमिर

मुंबई, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। सुपरस्टार आमिर खान फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में अभिनेता रणबीर कपूर के अभिनय से बेहद प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि रणबीर एक बेहतरीन अभिनेता हैं।

आमिर ने ट्विटर पर करण जौहर की फिल्म की प्रशंसा करते हुए कहा, “‘ऐ दिल..’ अभी अभी देखी। करण ने बेहतरीन फिल्म बनाई है। ऐश्वर्या, रणबीर और अनुष्का ने कमाल का अभिनय किया है। रणबीर बेहतरीन अभिनेता हैं।”

‘ऐ दिल है मुश्किल’ में एश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और फवाद खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं बॉक्स ऑफिस पर अभिनेता व फिल्म निर्माता अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ और करण की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ एक ही दिन शुक्रवार को रिलीज हुई है।

इस फिल्म का निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियो और धर्मा प्रोडक्शन ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493