रणबीर में लेखन को लेकर झिझक

मुंबई, 8 फरवरी (आईएएनएस)। अपने लुक व अदाकारी की बदौलत शोहरत की बुलंदिया छूने वाले अभिनेता रणबीर कपूर कुछ चीजें करने में बेहद हिचकिचाते हैं।

बॉलीवुड में इस वक्त तमाम युवा अभिनेता-अभिनेत्री लेखन में हाथ आजमा रहे हैं, लेकिन रणबीर की इसमें दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने माना कि वह इस प्रतिभा से अछूते हैं।

यहां शुक्रवार को एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, “मुझमें लेखन प्रतिभा नहीं है। यह एक सौगात है। मैं गायकी व लेखन नहीं कर सकता।”

32 वर्षीय रणबीर ने यह भी कहा कि उनका रोमांस को लेकर कोई पूर्व निश्चित विचार नहीं है।

उन्होंने कहा, “रोमांस का कोई आइडिया नहीं है। कुछ भी रोमांटिक हो सकता है।”

रणबीर की अगली फिल्म ‘रॉय’ है, जो वेलेंटाइन-डे से एक दिन पूर्व यानी 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म में जैकलीन फर्नाडीज व अर्जुन रामपाल भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493