रणबीर, संजय संग काम करने पर गर्व है : रोनित रॉय

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि उन्हें अभिनेता रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ काम करने पर गर्व है।

मुंबई, 5 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रोनित रॉय ने अपनी फिल्म ‘शमशेरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उनका कहना है कि उन्हें अभिनेता रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ काम करने पर गर्व है।

रोनित ने बुधवार सुबह ट्वीट किया, “निर्देशक करण मल्होत्रा के साथ मैंने शानदार सेट पर ‘शमशेरा’ की शूटिंग शुरू कर दी है और मुझे फिल्म का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस हो रहा है जिसमें मैं रणबीर कपूर और संजय दत्त के साथ काम कर रहा हूं। करण मल्होत्रा और यशराज फिल्म्स मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनाने के लिए शुक्रिया।”

रणबीर ‘शमशेरा’ के साथ यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) के बैनर तले नौ वर्ष बाद काम कर रहे हैं।

फिल्म में वाणी कपूर भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्मकार करण मल्होत्रा के साथ यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) के तीन फिल्मों के ृकरार का हिस्सा है। वह ‘अग्निपथ’ और ‘ब्रदर्स’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

‘शमशेरा’ की शूटिग वर्ष 2019 के मध्य में पूरी होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493