रणवीर, राजकुमार 50 सबसे प्रभावशाली भारतीयों में शामिल

नई दिल्ली, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जी क्यू (इंडिया) पत्रिका द्वारा जारी 2017 के 50 सबसे प्रभावशाली युवा भारतीय में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह, राजकुमार राव, बैंडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु और पेटीएम के संस्थापक विजय शेखर शर्मा शामिल हैं।

जीक्यू ने अपनी इस सूची में 40 से कम उम्र के विभिन्न पेशों और पृष्ठभूमि जैसे-व्यापार और उद्यम, राजनीति, फैशन, डिजाइन, मीडिया, खान-पान, मनोरंजन, खेल और अचल संपति से जुड़ी प्रमुख हस्तियों को शामिल किया।

यह सूची यहां शुक्रवार शाम सार्वजनिक की गई। जीक्यू इंडिया के संपादक चे कुरियन ने कहा, “इस साल हमारी सूची में उन व्यक्तियों को शामिल किया गया है, जिन्होंेने कंपनियां बनाई हैं और अच्छी संपत्ति जुटाई है और इनमें से कोई भी 40 की उम्र से ज्यदा का नहीं है।”

इस सूची में आकाश अंबानी, अलंकृता श्रीवास्तव, अमृता पांडे, नीतेश कृपलानी, अनीत अरोड़ा, प्रभास, प्रभात चौधरी, राधिका आप्टे, दिलजीत दोसांझ, संजय गर्ग, कनन गिल, वीर दास और जोरावर कालरा जैसे नाम भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493