रतन टाटा आईडीजी वेंचर्स के सलाहकार बोर्ड में

नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा प्रौद्योगिकी वेंचर कैपिटल कंपनी आईडीजी वेंचर्स इंडिया के सलाहकार बोर्ड में वरिष्ठ सलाकार के रूप में शामिल हुए हैं। यह बात कंपनी द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में दी गई।

रतन टाटा कंपनी को समग्र रणनीति और सांगठनिक नेतृत्व सुदृढ़ करने पर परामर्श देंगे।

आईडीजी वेंचर्स इंडिया एडवाइजर्स के संस्थापक और अध्यक्ष सुधीर सेठी ने कहा, “आज के भारत में कारोबारी नेतृत्व में रतन टाटा एक मिशाल हैं। कारोबार को बढ़ाने और भारत से बाहर इसका विस्तार करने में उनके अनुभव हमारी पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं।”

उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी कंपनियां रिटेल, स्वास्थ्य, विश्लेषण से लेकर सभी कारोबारों का भविष्य बदल रही है।

उन्होंने कहा, “रतन टाटा का दृष्टिकोण और अनुभव हमें देश में पैदा हुई नई कंपनियों का कारोबार बढ़ाने और अपने क्षेत्र में भारत और पूरी दुनिया में अग्रणी बनने का रास्ता तैयार करने में मदद करेगा। यह आईडीजी वेंचर्स और हमारी पोर्टफोलियो कंपनियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493