रद्द नहीं होगा जर्मनी, नीदरलैंड्स के बीच फुटबाल मैच

बर्लिन, 16 नवंबर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल संघ (डीएफबी) ने कहा है कि जर्मन फुटबाल टीम मंगलवार को नीदरलैंड्स के खिलाफ हनोवर में दोस्ताना मैच खेलेगी।

डीएफबी ने आधिकारिक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

गौरतलब है कि पेरिस में शुक्रवार को हुए आतंकवादी हमले के बाद इस मैच के आयोजन पर संदेह व्यक्त किया जा रहा था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, डीएफबी ने आतंकवाद के खिलाफ संदेश देने के उद्देश्य से मैच खेलने पर सहमति जताई है।

डीएफबी के उपाध्यक्ष रीनहार्ड रौबॉल ने रविवार को कहा, “संदेश बिल्कुल साफ है, हम आतंकवाद के खिलाफ घुटने नहीं टेकेंगे। पेरिस में हुए हमला झेलने के बावजूद हम नीदरैलंड्स के खिलाफ अगला मैच खेलेंगे।”

गौलतलब है कि पेरिस में शुक्रवार को जब श्रृंखलाबद्ध भीषण आतंकवादी हमले हुए, उस समय जर्मन टीम वहीं पेरिस में फ्रांस के साथ खेल रही थी और उसे 0-2 से हार झेलनी पड़ी थी।

मैच के बीच ही आतंकवादी हमले हो गए थे, हालांकि टीम ने मैच पूरा किया और सुरक्षा कारणों से दोनों टीमों को वहीं स्टेड डी फ्रांस में रात गुजारनी पड़ी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493