‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ 3 फरवरी को रिलीज होगी

मुंबई, 5 दिसंबर (आईएएनएस)। तापसी पन्नू और अमित साध के अभिनय से सजी और अमित रॉय निर्देशित फिल्म ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ 3 फरवरी, 2017 को रिलीज होगी।

हाल ही में ‘नाम शबाना’ की शूटिंग पूरी कर चुकीं तापसी ने रविवार को ट्विटर पर यह जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा, “यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि आप मेरे द्वारा ‘पिंक’ चुनने का कारण जान सकेंगे। ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ 3 फरवरी, 2017 को रिलीज होगी।”

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, “‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ अमित रॉय द्वारा निर्देशित और रोनी लाहिड़ी, सुजीत सरकार और क्राउचिंग टाइगर द्वारा निर्मित है। इससे शादी ऑनलाइन होने जा रही है।”

अमित ने फिल्म रिलीज की घोषणा करते हुए अपना उत्साह व्यक्त किया।

उन्होंने लिखा, “यहां ‘रनिंग शादी डॉट कॉम’ 3 फरवरी, 2017 को रिलीज होगी। इसके लिए उत्साहित। अमित रॉय, तापसी, रोनी लाहिड़ी, सुजीत सरकार।”

अमित और तापसी इससे पहले एक विज्ञापन में साथ काम कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493