मुंबई, 19 जून (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि उनके व्यस्तम शेड्यूल की वजह से वह सो नहीं पाए।
विक्की की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ जल्द ही रिलीज होने वाली है।
विक्की ने एक बयान में कहा, “फिल्म की शूटिंग 21 दिनों में पूरी की गई। हमारा शेड्यूल बहुत व्यस्त था। इस व्यस्तम शेड्यूल और फिल्म में अपनी भूमिका की वजह से मैं ढंग से सो नहीं पाया। मैं शूटिंग के दौरान बहुत कम सो पाता था।”
विक्की फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि इस थकान से उनके किरदार को मदद मिली।
विक्की ने कहा, “ढंग से सो नहीं पाने की वजह से यह थकावट मेरे चेहरे पर नजर आई, जो किरदार के हिसाब से बहुत उम्दा थी।”
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने ‘रमन राघव 2.0’ का निर्देशन किया है। इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं।
फिल्म 24 जून को रिलीज होनेवाली है।
dharmpath.com dharmpath