रविवार को इंग्लैंड रवाना होगी महिला हॉकी टीम

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय महिला हॉकी टीम रविवार को इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी। वह इसी साल होने वाले ओलम्पिक की तैयारियों के मद्देनजर मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

कप्तान रितू रानी के नेतृत्व वाली टीम हॉक्स बे कप की गलतियों से सीख कर यहां अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

मुख्य कोच निल हॉगुड, उनका कोचिंग स्टाफ और टीम के सीनियर खिलाड़ी ने संकेत दिए हैं कि टीम का ध्यान पेनाल्टी कॉर्नर पर विशेष तौर पर होगा।

कोच ने कहा, “यह सिर्फ जीत और पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदलने की बात नहीं है। बल्कि पेनाल्टी कॉर्नर ना देने पर भी हमारा ध्यान होगा।”

रितू चोट के कारण हॉक्स बे कप में नहीं खेल पाईं थी। उनके आने से टीम को मजबूती मिलेगी।

रितू ने कहा, “हॉक्सवे कप में हम जापान से इसलिए हार गए थे क्योंकि हमने तीन मिनट में ही तीन गोल खा लिए थे। हमने अच्छी शुरुआत अच्छी नहीं की थी जिसके कारण हम पर दबाव बना।”

टीम :

गोलकीपर : सविता, राजानी इचिमापु, योगिता बाली।

डिफेंडर : सुनीता लाकड़ा, दीप ग्रेस इक्का, दीपिका (उप-कप्तान), निक्की प्रधान, मोनिका, नमिता टोप्पो, हमिअलुम ला राउत फेली।

मिडफील्डर : रितू रानी (कप्तान), नवजोत कौर, लिलिमा मिंज, एम.लिलि, रेनुका यादव।

फॉरवर्ड : अनुराधा देवी, वंदाना कटारिया, प्रीति दुबेष पूनम रानी, रानी रामपाल, पूनम बत्रा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493