लॉस एंजेलिस, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। नार्वे-अमेरिका की टेलीविजन श्रृंखला ‘लिलीहैमर’ में न्यूयॉर्क के गैंगस्टर फ्रैंक तगलियानो की भूमिका निभाने वाले अभिनेता-संगीतकार स्टीवन वेन जें ने कहा है कि सितार वादक स्वर्गीय पंडित रविशंकर का उन पर गहरा प्रभाव है।
एफएक्स इंडिया द्वारा जारी एक बयान में वेन ने कहा है, “मैं भारत का एक बड़ा प्रशंसक रहा हूं और भारतीय चीजों से बेहद प्रभावित हो जाता हूं। रविशंकर के साथ बड़े होने का मुझ पर काफी गहरा प्रभाव पड़ा है।”
वे भारत में ‘लिलीहैमर’ के प्रदर्शन से बेहद उत्साहित हैं।
उन्होंने कहा, “लिलीहैमर मेरा सबसे बेहतर काम है और भारत में इसको मिली प्रशंसा से मैं बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि फिल्म निर्माण की दुनिया में भारत का काफी ऊंचा स्तर है। भारत अच्छी फिल्मों और टीवी शो की कई अन्य देशों से ज्यादा सराहना करता है।”
वेन ने अपने शीघ्र आने वाले एक नए रिकॉर्ड के बारे में कहा, “मैंने कोलम्बियाई रिकॉर्ड्स के लिए एक रिकॉर्ड तैयार किया है और उसके भारत में भी रिलीज होने की संभावना है। मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित हूं।”
dharmpath.com dharmpath