रवि किशन डिजिटल दुनिया में कदम रखने को तैयार

मुंबई, 14 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता रवि किशन अपराध आधारित वेब श्रृंखला के साथ अपनी डिजिटल पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। यह एकता कपूर के एएलटीबालाजी की एक परियोजना है।

डिजिटल प्लैटफॉर्म ने अपने ‘द फैमिली’ नामक शो के लिए रवि से करार किया है।

रवि ने कहा, “वेब श्रृंखला में शुरुआत करने के लिए बहुत उत्साहित हूं और एएलटीबालाजी से क्या बेहतर सहयोग है। अवधारणा अलग है और ज्यादा कुछ पता नहीं है। यह पहली बार है जब मैं एकता कपूर के साथ काम कर रहा हूं और मैं इसके लिए बहुत उत्साहित हूं।”

अभिनेता विवेक ओबेरॉय भी इस परियोजना का हिस्सा हैं।

विवेक ने मंगलवार को ट्वीट किया, “भाई रवि किशन का ‘द फैमिली’ में स्वागत है। साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493