रवि दुबे ने प्रभुदेवा के साथ लगाए ठुमके

मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता रवि दुबे को उनके शो ‘जमाई राजा’ की शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर-फिल्मकार प्रभुदेवा के साथ डांस करने का अवसर मिला।

रवि ने बताया कि वह प्रभुदेवा के बहुत बड़े प्रशंसक हैं।

प्रभुदेवा अपनी आगामी फिल्म ‘सिह इज ब्लिंग’ के प्रचार के लिए शो के सेट पर आए। रवि इस दौरान काफी घबराए हुए थे, क्योंकि उनका अपने पसंदीदा कोरियोग्राफर से मिलने का सपना पूरा हो गया था।

रवि ने एक बयान में कहा, “जब मैं बच्चा था, तो ‘मुक्काला मुकाबला’ और ‘उवर्शी’ पर डांस करता रहता था। मेरे लिए वह प्रेरणा के स्रोत रहे हैं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं एक दिन उनसे मिलूंगा और स्क्रीन साझा करूंगा।”

अभिनेता ने कहा, “प्रभुदेवा हमेशा से मेरे आदर्श रहे हैं और मेरे लिए उनके साथ डांस करना जीवनभर का अनुभव रहेगा।”

‘जमाई राजा’ के इस एपिसोड का प्रसारण गुरुवार को होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493