रवि शास्त्री बांग्लादेश दौरे के लिए टीम के निदेशक नियुक्त (लीड-1)

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को आगामी बांग्लादेश दौरे तक के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया है।

मुंबई, 2 जून (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को आगामी बांग्लादेश दौरे तक के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया है।

10 जून से शुरू हो रहे इस दौरे के दौरान एक टेस्ट मैच और तीन एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (ओडीआई) मैच प्रस्तावित हैं।

बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने एक बयान में कहा, “बीसीसीआई सूचित करना चाहता है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रवि शास्त्री को बांग्लादेश दौरे पर जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का निदेशक नियुक्त किया गया है। दौरा 10 जून से शुरू होगा।”

बयान के अनुसार, संजय बांगुर, बी. अरुण, आर. श्रीधर क्रमश: बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्र रक्षण के कोच बने रहेंगे।

इस दौरे के लिए बिश्वरूप डे को प्रशासनिक प्रबंधक नियुक्त किया गया है, जबकि ऋषिकेश उपाध्याय को लॉजिस्टिक प्रबंधक नियुक्त किया गया है।

शास्त्री (53) भारत के लिए 80 टेस्ट मैच और 150 एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। वह टेस्ट और एकदिवसीय मैचों में क्रमश: 3,830 और 3,108 रन बना चुके हैं। वह टेस्ट में 151 विकेट और ओडीआई में 129 विकेट ले चुके हैं। शास्त्री उस भारतीय टीम के सदस्य थे, जिसने वर्ष 1983 का विश्व कप जीता था।

शास्त्री ने बांगुर, अरुण, श्रीधर के साथ 2014 में एकदिवसीय श्रृंखला के लिए हुए इंग्लैंड दौरे के दौरान भारतीय टीम की जिम्मेदारी संभाली थी।

इंग्लैंड ने भारत को पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला में 3-1 से मात दी थी, लेकिन भारत ने शास्त्री के दिशानिर्देशन में ओडीआई श्रृंखला में 3-1 से जोरदार वापसी की थी। इंग्लैंड सिर्फ एक एकदिवसीय मैच जीत पाया था।

वे आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुए विश्व कप के दौरान भी भारतीय टीम के प्रभारी थे। यह अलग बात है कि भारत सेमीफाइनल में आस्ट्रेलिया से हार गया, लेकिन टीम ने कुल मिलाकर अच्छा प्रदर्शन किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493