नई दिल्ली, 12 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने बुधवार को मुंबई में कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक कॉन्टेस्ट ट्रॉफी का अनावरण किया।
यह ट्रॉफी सितंबर-2017 में आयोजित होने वाले सुपर मैकेनिक कॉन्टेस्ट के नेशनल फाइनल्स के विजेता को दी जाएगी।
कैस्ट्रॉल ने दुपहिया मैकेनिक्स को अपना हुनर एवं कौशल दिखाने हेतु एक सार्वजनिक मंच मुहैया कराने के लिए कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक कॉन्टेस्ट शुरू किया है। देशभर के हजारों दुपहिया मैकेनिक्स ने मई 2017 में शुरू किए गए इस कॉन्टेस्ट में हिस्सा लिया।
रवींद्र जडेजा ने इस कार्यक्रम के दौरान संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैकेनिक्स हमारी बाइक्स के रख-रखाव, प्रदर्शन और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन वे फिर भी अज्ञात हीरो बने रहते हैं। यह बेहतरीन है कि कैस्ट्रॉल द्वारा उन्हें इस कॉन्टेस्ट के जरिए उनकी प्रतिभा एवं कौशल दिखाने के लिए एक मंच मुहैया कराया जा रहा है।”
इस मौक पर कैस्ट्रॉल इंडिया के उपाध्यक्ष (विपणन) केदार आप्टे ने कहा, “हमारा उद्देश्य मोटरसाइकिल इंजन, रख-रखाव और ल्यूब्रिकैंट्स में नवीनतम तकनीकों के बारे में लोगों के साथ ज्ञान एवं जानकारी को भी साझा करना है।”
इस प्रतियोगिता में पंजीकरण के बाद प्रतिभागियों ने रीजनल राउंड में क्वालीफाई करने के लिए शुरुआती राउंड में हिस्सा लिया। रीजनल राउंड जुलाई के अंत में आठ शहरों में शुरू होंगे। इसके बाद यह कॉन्टेस्ट 24 प्रादेशिक विजेताओं तक सीमित रह जाएगा, जो कैस्ट्रॉल सुपर मैकेनिक के खिताब के लिए ऑल इंडिया फाइनल्स में मुकाबला करेंगे।
dharmpath.com dharmpath