मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रवीना टंजन ने कहा है कि जब उनके सास-ससुर फिल्म देखने जा रहे थे तभी अचानक उनके ससुर जी बीमार हो गए। उस दौरान उनकी मदद एकअनजान लड़की ने की।
मुंबई, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रवीना टंजन ने कहा है कि जब उनके सास-ससुर फिल्म देखने जा रहे थे तभी अचानक उनके ससुर जी बीमार हो गए। उस दौरान उनकी मदद एकअनजान लड़की ने की।
रवीना ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी कि जब उनके सास-ससुर यातायात जाम में फंसे थे तभी अचानक उनके ससुर जी की तबियत खराब हो गई।
रवीना ने रविवार को अपने ट्विटर पृष्ठ पर लिखा, “हर बार मानवता पर मेरा विश्वास बढ़ रहा है। मेरे सास-ससुर फिल्म देखने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक मेरे ससुर जी की तबियत बिगड़ी। इसके बाद चालक लीलावती अस्पताल की ओर बढ़ा।”
उन्होंने कहा, “लेकिन वे चौराहे के पास सड़क जाम में फंस गए, तभी अगली लेन में कार से जा रही लड़की ने देखा कि मेरी सासु मां ससुर जी के दिल की मालिश कर रही हैं। वह अपनी कार से बाहर निकलीं और अस्पताल जाने के लिए रास्ता दिलवाया।”
उन्होंने कहा, “मेरे ससुर जी कल रात (शनिवार) को उस लड़की की बहुत प्रशंसा कर रहे थे कि अगर वह लड़की नहीं होती तो कुछ भी बुरा हो सकता था। यह घटना 18 दिसंबर की है।”
फिल्म ‘दुल्हे राजा’ की अभिनेत्री ने कहा कि अब उनके ससुर जी बिल्कुल स्वस्थ हैं।
dharmpath.com dharmpath