रशेल जून में भारत आएंगे

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। मशहूर ब्रिटिश कॉमेडियन रशेल ब्रांड भारत आ रहे हैं। जून में पहली बार वह भारत के तीन शहरों में अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को लोट-पोट करेंगे।

दिल्ली, मुंबई और बेंग्लुरू में 26-28 जून को होने वाली रशेल की प्रस्तुतियां लाइव वायकम 18 कॉमेडी सेंट्रल चकल फेस्टिवल के दूसरे सत्र का हिस्सा होंगी।

इस खबर की पुष्टि करते हुए इंटीग्रेटेड नेटवर्क सोल्यूशन के वरिष्ठ उपाध्याक्ष जयदीप सिंह ने बताया, “हम धमाके के साथ कॉमेडी की वापसी करते हुए बहुत खुश हैं और इस बार हमारे पास कॉमेडी की दुनिया की मशहूर हस्ती रशेल ब्रांड हैं जो शो का नेतृत्व करेंगे। हमें उम्मीद है कि दर्शक लाइव कॉमेडी शो को पहले से अधिक शानदार बनाने के हमारे प्रयासों की सराहना करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493